
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शादीपुर दारानगर गांव निवासी आरती देवी पत्नी विश्वनाथ सोनकर का जमीनी विवाद ओमप्रकाश सिंह पुत्र माधव सिंह ,राम प्रसाद ,कमलेश सिंह पुत्रगण बृजभूषण निवासी गांव कटोघ थाना खागा जिला फतेहपुर से चल रहा है ।दिनांक 6 /1/24 को रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात लोग पीड़िता के घर दारानगर आए और घर के सामने लगे बल्ब को खोल लिया और पीछे की तरफ गए और पन्नी चीरने लगे पीड़िता अपने पति से समय पूछा तो आवाज सुनकर उपरोक्त लोग भाग गए पुनः बृहस्पतिवार के दिन सुबह लगभग 11:00 बजे अज्ञात लोग घर में घुसकर गाली गलौज देते हुए पीड़िता और पीड़िता के पति विश्वनाथ और पीड़िता के बच्चों को काफी मारा पीटा ।जिससे पीड़िता के पति को गंभीर चोटें आई और पीड़िता के मारपीट के दौरान जेवर गिर गए जो खो गया । पीड़िता आरोपियों के विरुद्ध कड़ा धाम थाना में लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर कड़ा धाम पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
