
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। तथा परेड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तदुपरान्त आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत टोलियों का गठन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर तरीके से टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार रिहर्सल कराया। परेड के उपरान्त एसपी ने परिवहन शाखा एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। तथा समुचित तरीके से रख-रखाव करने व पुलिस लाइन परिसर के साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए ||
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
