[the_ad id="16"]

अलीगढ़: रिश्ते की चाची पर 17 साल के नाबालिग से ढाई साल तक दुष्कर्म का आरोप, शादी की जिद पर अड़ी 40 साल की महिला हिरासत में

कौशाम्बी संदेश संवाददाता
अलीगढ़।   इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 17 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी रिश्ते की चाची पर ढाई साल तक दुष्कर्म और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़के का कहना है कि 40 वर्षीय चाची ने धमकाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। जबरन संबंध बनाकर अब शादी की जिद पर अड़ी हुई है। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित लड़के का मेडिकल कराकर इलाज के लिए भर्ती किया गया है।नाबालिग पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ढाई साल पहले चाची ने उसे अकेला पाकर गलत हरकत की। विरोध करने पर रेप केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। डर के कारण वह चुप रहा और चाची लगातार उसका शारीरिक शोषण करती रही।लड़के ने आरोप लगाया कि अब चाची उस पर शादी का दबाव बना रही है। इनकार करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। तंग आकर उसने परिवार को पूरी बात बताई और पुलिस से शिकायत की।
इगलास थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 40 वर्षीय आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष इगलास ने बताया: “नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। महिला से पूछताछ जारी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी”।गांव में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। बाल कल्याण समिति और चाइल्डलाइन टीम को भी सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]