
कौशांबी ने जनशिकायत निस्तारण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। IGRS शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कौशांबी को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, IGRS प्रभारी तथा उनकी पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। SP ने टीम की मेहनत और पारदर्शी कार्यशैली की सराहना की।
SP ने कहा कि IGRS पोर्टल पर आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लिया गया। फरियादी को थाने के चक्कर न लगाने पड़ें, समय पर निस्तारण हो और फीडबैक मिले – इसी लक्ष्य पर टीम ने काम किया।CO मंझनपुर और IGRS प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही उसे संबंधित थाने को फॉरवर्ड किया जाता है। जांच की मॉनिटरिंग रोजाना की जाती है। गलत निस्तारण पर पुनः जांच कराई जाती है। निस्तारण के बाद फरियादी को SMS/कॉल से सूचना देना अनिवार्य किया गया है।
IGRS में टॉप रैंक मिलने से आमजन का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। अब लोग बिना डरे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा रहे हैं। SP ने निर्देश दिए कि इस रैंक को बनाए रखने के लिए सभी थानेदार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर फोकस रखें। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशस्ति पत्र पाकर IGRS टीम ने इसे पूरी पुलिस टीम की जीत बताया और आगे भी इसी लगन से काम करने का संकल्प लिया।