[the_ad id="16"]

कौशांबी: CM से मिलकर गुहार लगाने वाले पीड़ित शिव शंकर केसरवानी का वीडियो वायरल, भू-माफिया और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप”

कौशाम्बी संदेश संवाददाता
कौशांबी।  पीड़ित शिव शंकर केसरवानी ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद अब एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में शिव शंकर ने आरोप लगाया है कि पेशेवर भू-माफिया संजय कुमार गुप्ता बड़े-बड़े शूटर्स को लगाकर कभी भी उनकी हत्या करा सकता है। पीड़ित ने वीडियो में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे उनकी और परिवार की जान खतरे में है।
वीडियो में पीड़ित शिव शंकर केसरवानी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर भू-माफिया संजय कुमार गुप्ता उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि संजय गुप्ता ने बाहरी शूटर्स को बुलाकर उनकी हत्या की साजिश रची है। शिव शंकर ने कहा: “मैंने CM योगी से मिलकर गुहार लगाई थी। लेकिन भू-माफिया का दबदबा इतना है कि पुलिस मेरी FIR तक ठीक से नहीं लिख रही। अगर मुझे कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी संजय गुप्ता और लापरवाह पुलिसकर्मियों की होगी”।पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद भी थाने में उनकी बात नहीं सुनी जा रही। भू-माफिया के प्रभाव में आकर पुलिस कार्रवाई टाल रही है। परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।वीडियो वायरल होने के बाद कौशांबी पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़ित ने SP और DM से हस्तक्षेप कर जान की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिव शंकर केसरवानी ने CM योगी से किए वादे को याद दिलाते हुए कहा कि अगर समय रहते सुरक्षा नहीं मिली तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा के लिए गनर की मांग की है।फिलहाल वीडियो की सत्यता और आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]