
कौशांबी संदेश संवाददाता
कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव में हुए चर्चित भारत यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में शामिल दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश पांडेय और अंकित पांडेय को दबिश देकर पकड़ा गया है। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।जांच में सामने आया कि भारत यादव की हत्या प्रेम विवाह के विरोध के चलते की गई थी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

