बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर युवक घायल

कौशांबी संदेश संवाददाता
कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के जयसवाल होटल के पास बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर घायल हो गया है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची एंबुलेंस चालक रवि तिवारी और महेश कुमार ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र मुन्नालाल रविवार के शाम को अपनी ससुराल से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे जैसे ही वह जायसवाल होटल के सामने पहुंचे तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े हैं और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दुर्घटना देखकर होटल कर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना थाना पुलिस वा एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U