
कौशांबी संदेश संवाददाता
भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय मंझनपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबासाहेब के जीवन दर्शन, उनके संघर्षों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री श्री संतोष सिंह पटेल जी उपस्थित रहे, वहीं जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी का भी ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस दौरान मंझनपुर विधायक श्री लाल बहादुर जी, एससी-एसटी आयोग के सदस्य श्री जितेन्द्र गौतम जी, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री शिव मोहन मौर्य जी, मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र सरोज जी सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

