[the_ad id="16"]

बलरामपुर को मिली ₹294 करोड़ की 75 विकास परियोजनाएं
CM योगी बोले: आस्था के विकास से अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगी गति 
नया यूपी लिख रहा समृद्धि का अध्याय

बलरामपुर,”बदलता बलरामपुर, संवरता उत्तर प्रदेश” का नारा आज हकीकत में बदलता दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर पहुंचे और यहां ₹294 करोड़ लागत की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि माँ पाटेश्वरी देवी धाम जैसे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास सिर्फ आस्था का सम्मान नहीं है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिली है, रोजगार के नए रास्ते खुले हैं और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को विकास की नई ऊर्जा से जोड़ रहा है। सड़क, बिजली, पानी के साथ मंदिर, धाम और पर्यटन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। यही वजह है कि आज यूपी विकास का नया मॉडल बन रहा है।
75 परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति और पर्यटन से जुड़े काम शामिल हैं। इनके पूरा होने से बलरामपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की क्वालिटी से कोई समझौता न हो और समय सीमा के अंदर सभी प्रोजेक्ट पूरे किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

कोखराज में ‘कानून’ की धज्जियां: कोर्ट में केस, फिर भी पुलिस संग लेखपाल ने नापी जमीन!
“लाठी मरवाऊंगा, जेल भिजवा दूंगा” — पुलिस के सामने ही हिस्सेदारों को दी धमकी
चक चमरूपुर में अशर्फीलाल यादव पर दबंगई का आरोप, राजस्व-पुलिस की मिलीभगत से मचा बवाल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर मजदूर की दर्दनाक मौत

ईंट भट्ठे से ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

मौके पर पहुँचे सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने जांच कर कार्यवाही का दिया निर्देश

[the_ad id="176"]