[the_ad id="16"]

डिप्टी CM केशव मौर्य ने किया 3 उप निबंधक कार्यालयों का शिलान्यास 
मंझनपुर, चायल, सिराथू के लिए बनेंगे आधुनिक भवन, लागत ₹6.84 करोड़ 
राजकीय महाविद्यालय सिराथू के पास होगा एक ही परिसर में तीनों ऑफिस

कौशांबी, कौशांबी की रजिस्ट्री व्यवस्था को नई रफ्तार मिली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्टाम्प व पंजीयन राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सिराथू में एक साथ तीन उप निबंधक कार्यालयों की नींव रख दी।
राजकीय महाविद्यालय, सिराथू के पास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंझनपुर, चायल और सिराथू उप निबंधक कार्यालय के नए भवन का शिलान्यास किया गया। तीनों भवनों पर कुल करीब ₹6 करोड़ 84 लाख खर्च होंगे। यानी हर कार्यालय लगभग ₹2.28 करोड़ की लागत से बनेगा।
नए भवन पूरी तरह आधुनिक होंगे। बेहतर बैठने की व्यवस्था, डिजिटल रिकॉर्ड रूम और कर्मचारियों के लिए अनुकूल कार्य वातावरण मिलेगा। इससे आम जनता को रजिस्ट्री और स्टाम्प के काम में सहूलियत होगी और अधिकारियों का काम भी आसान होगा।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल मौजूद रहे। साथ ही मंझनपुर चेयरमैन वीरेन्द्र फौजी, भरवारी चेयरमैन कविता पासी, सिराथू चेयरमैन भोला यादव, अजुहा चेयरमैन शान्ती देवी भी पहुंचीं।

प्रशासन से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, SP सत्यनारायण और CDO विनोद राम त्रिपाठी ने कार्यक्रम में शिरकत की।

📍 *राजकीय महाविद्यालय के पास, सिराथू, कौशांबी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

कोखराज में ‘कानून’ की धज्जियां: कोर्ट में केस, फिर भी पुलिस संग लेखपाल ने नापी जमीन!
“लाठी मरवाऊंगा, जेल भिजवा दूंगा” — पुलिस के सामने ही हिस्सेदारों को दी धमकी
चक चमरूपुर में अशर्फीलाल यादव पर दबंगई का आरोप, राजस्व-पुलिस की मिलीभगत से मचा बवाल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर मजदूर की दर्दनाक मौत

ईंट भट्ठे से ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

मौके पर पहुँचे सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने जांच कर कार्यवाही का दिया निर्देश

[the_ad id="176"]