[the_ad id="16"]

रामनगर में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद 
भंडारे के बाद होगा जवाबी विरहा का आयोजन
सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

कौशाम्बी:आस्था और भक्ति का संगम आज कोखराज थाना क्षेत्र के सिराथू तहसील स्थित ग्राम सभा झंझागढ़ वार्ड 7 रामनगर में देखने को मिला। यहां भैरों बाबा देव स्थान पर हर साल की तरह इस साल भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के हजारों लोगों ने भैरों बाबा के दरबार में माथा टेका और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गांव में भक्ति का माहौल था और जयकारों से गूंज रहा था।
भंडारे की अध्यक्षता कर रहे शिव नरेश उर्फ वी पी सिंह पटेल ने बताया कि भंडारे के बाद भैरों बाबा देव स्थान पर जवाबी विरहा का कार्यक्रम भी होगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और नागरिक शामिल होंगे।भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था भी की गई थी। सहयोगी कार्यकर्ताओं में मनोज शर्मा एडवोकेट, राम बहादुर उर्फ दुबरी पटेल, गुड्डन तिवारी, राममिलन पटेल समेत कई गणमान्य लोगों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

📍 *भैरों बाबा देव स्थान, रामनगर, झंझागढ़, वार्ड 7, तहसील सिराथू, कौशांबी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

कोखराज में ‘कानून’ की धज्जियां: कोर्ट में केस, फिर भी पुलिस संग लेखपाल ने नापी जमीन!
“लाठी मरवाऊंगा, जेल भिजवा दूंगा” — पुलिस के सामने ही हिस्सेदारों को दी धमकी
चक चमरूपुर में अशर्फीलाल यादव पर दबंगई का आरोप, राजस्व-पुलिस की मिलीभगत से मचा बवाल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर मजदूर की दर्दनाक मौत

ईंट भट्ठे से ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

मौके पर पहुँचे सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने जांच कर कार्यवाही का दिया निर्देश

[the_ad id="176"]