[the_ad id="16"]

सराय अकिल: ट्यूबवेल ऑपरेटर को मारी गोली, आरोपी फरार
नन्ददौली का पुरवा में मुजीम नाम के व्यक्ति ने गुलाब रैदास को बनाया निशाना
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच में जुटी

कौशांबी,सराय अकिल थाना क्षेत्र के नन्ददौली का पुरवा गांव में शनिवार को ट्यूबवेल पर ऑपरेटर का काम कर रहे गुलाब रैदास को गोली मार दी गई। आरोपी की पहचान मुजीम के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल गुलाब रैदास को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपी मुजीम की तलाश में दबिश दे रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
गोली चलने की घटना से नन्ददौली का पुरवा गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नन्ददौली का पुरवा, थाना सराय अकिल, कौशांबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

कोखराज में ‘कानून’ की धज्जियां: कोर्ट में केस, फिर भी पुलिस संग लेखपाल ने नापी जमीन!
“लाठी मरवाऊंगा, जेल भिजवा दूंगा” — पुलिस के सामने ही हिस्सेदारों को दी धमकी
चक चमरूपुर में अशर्फीलाल यादव पर दबंगई का आरोप, राजस्व-पुलिस की मिलीभगत से मचा बवाल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर मजदूर की दर्दनाक मौत

ईंट भट्ठे से ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

मौके पर पहुँचे सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने जांच कर कार्यवाही का दिया निर्देश

[the_ad id="176"]