मंझनपुर जनपद न्यायालय में नेशनल एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन का शुभारम्भ

संकल्प सभा आयोजित, पदाधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

कौशांबी संदेश अनुराधा यादव

कौशांबी। आज मंझनपुर स्थित जनपद न्यायालय कौशांबी के अंतर्गत नेशनल एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन संगठन के शुभारम्भ की नींव रखी गई। इस अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने क्रमबद्ध रूप से माननीय जिला जज महोदय, माननीय बार काउंसिल अध्यक्ष महोदय एवं माननीय बार काउंसिल महामंत्री महोदय से स्नेहिल मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। न्यायिक अधिकारियों की ओर से संगठन को भरपूर सहयोग एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
इसके उपरांत पुनः संगठन की संकल्प सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए कटिबद्ध नजर आए। शिष्टाचार भेंट एवं शुभकामनाओं के साथ सभा का समापन किया गया।

*सभा में उपस्थित पदाधिकारीगण*—

राष्ट्रीय अध्यक्ष (संस्थापक) : दीपक कुमार पाण्डेय (एडवोकेट)

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : ज़ैबुल अहमद खान

राष्ट्रीय महासचिव : गुरु प्रसाद गुप्ता

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सलाहकार : विमलेश कुमार मिश्रा

राष्ट्रीय वरिष्ठ कोषाध्यक्ष : अंकित दुबेदी

राष्ट्रीय सूचना एवं प्रचार-प्रसार मंत्री : नफीशुल हसन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा सचिव : मोहम्मद मुजम्मिल

प्रदेश अध्यक्ष : राजेश सिंह (कानपुर)

जिला अध्यक्ष, कौशांबी : शेर मोहम्मद

जिला प्रभारी : संग्राम सिंह

जिला महिला मोर्चा : अनुराधा यादव

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें