
मृत्यु के उपरांत एसपी के आदेश पर फाइल नष्ट, पुलिस रिकॉर्ड से नाम हटे
कौशांबी थाना सैनी क्षेत्र में दर्ज दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों मंजूर हसन और बंटा का पुलिस रिकॉर्ड अब हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया है। दोनों की मृत्यु के उपरांत पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उनके खिलाफ दर्ज हिस्ट्रीशीट फाइल को औपचारिक रूप से नष्ट किया गया।यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सिराथू की मौजूदगी में थाना सैनी परिसर में नियमानुसार की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों की मृत्यु के बाद उनके नाम से संचालित हिस्ट्रीशीट को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता, इसी क्रम में यह प्रक्रिया पूरी की गई।
फाइल नष्ट किए जाने के साथ ही थाना सैनी के पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज इन दोनों अपराधियों का अध्याय अब हमेशा के लिए बंद हो गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई विभागीय नियमों और प्रक्रिया के तहत की गई है।
