
कौशाम्बी को मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थानावार संक्षिप्त विवरण
*महिला थाना
मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा शोहदों को सख्त हिदायत दी गई। कस्बा मंझनपुर में बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु बनाए गए नए आपराधिक कानून (BNS व BNNS), जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम के कार्य, गुड टच–बैड टच तथा थाना सीयूजी नंबर के बारे में विस्तार से बताया गया।
*थाना करारी –*
मिशन शक्ति व एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा कस्बा करारी में महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा एवं नए कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम की भूमिका तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
*थाना महेवाघाट –*
बैरागीपुर चौराहा क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
*थाना सराय अकिल –*
CHC सराय अकिल व थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केंद्र, नए कानूनों की जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा महिला सशक्तिकरण हेतु उपलब्ध सभी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
*थाना कड़ाधाम –*
थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केंद्र, नए कानूनों की जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा महिला सशक्तिकरण हेतु उपलब्ध सभी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
*थाना पश्चिम शरीरा –*
कस्बा पश्चिम शरीरा में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केंद्र, नए कानूनों की जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा महिला सशक्तिकरण हेतु उपलब्ध सभी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
*मुख्य हेल्पलाइन नंबर*
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 – वीमेन पावर लाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
