कोखराज पुलिस ने समाधान दिवस में चार मामलों का मौके पर किया निस्तारण

कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर एसओ कोखराज के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल आठ मामले पुलिस के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महमदपुर कोखराज व टिकरा ग्राम से जुड़े राजस्व संबंधी दो मामलों में चकरोड व रास्ते को लेकर विवाद था। इन मामलों में पुलिस, कानूनगो व लेखपाल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराया गया। वहीं दो अन्य मामलों का निस्तारण थाना परिसर में ही आपसी सहमति के आधार पर कर दिया गया। शेष चार मामलों में संबंधित पक्षों से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर विनय विक्रम सिंह, सेकेंड इंस्पेक्टर संतोष कुमार, चौकी प्रभारी भरवारी जितेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक सरफराज आलम सहित लेखपाल शिवशंकर पाल, रवि विश्वकर्मा, सुनील द्विवेदी, कमल सिंह, नेहा जैन, अपर्णा श्रीवास्तव, पूनम मौर्य, दिलीप कुमार आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U