ग्राम विकास अधिकारी की सक्रियता से ग्रामीणों को मिली राहत, ग्राम चौपाल में सुनी गई हर समस्या

कौशांबी संदेश प्रदुम कुमार
कौशांबी जनपद के सिराथू ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मालक भायल में आयोजित ग्राम चौपालमें ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। ग्राम चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी बुद्ध प्रकाश गौतम, ग्राम प्रधान रंजीत सिंह पटेल एवं हल्का लेखपाल शिव शंकर ने संयुक्त रूप से सभी ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं, जिनमें से कुछ समस्याओं को मौके पर ही हल कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी की सक्रिय पहल से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इस दौरान लेखपाल शिव शंकर ने विशेष रूप से उन किसानों की समस्याएं सुनीं, जिनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं आ रही थी। किसानों के दस्तावेजों की जांच कर त्रुटियों को दूर कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत की इस संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्राम चौपाल उनके लिए राहत, भरोसे और उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। इससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास और मजबूत हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें