मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज व भरवारी में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले का  किया आकस्मिक निरीक्षण

अस्पताल को, मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश
कौशाम्बी में   मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आकस्मिक निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के समय दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर सहित सभी स्टाफ उपस्थित थे तथा भरवारी में 27 मरीज एवं मूरतगंज में 52 मरीज का आज इलाज किया गया। उन्होंने उपस्थित दोनों डॉक्टरों को निर्देश दिए की मेले के प्रचार प्रसार के लिए अस्पताल के मुख्य गेट पर भी आरोग्य मेले का बैनर लगाया जाए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी में डिलीवरी रूम में स्थित शौचालय की स्थिति ठीक न पाए जाने पर चिकित्सक को शौचालय की तत्काल मरम्मत कराने और अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में हीटर की व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं कर्मचारी के ड्रेस में न पाए जाने पर निर्देशित किया कि सभी डॉक्टर एवं स्टाफ अस्पताल के ड्रेस में ड्यूटी पर उपस्थित रहे।
  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एच.आर.पी. महिलाओं को रजिस्टर में अंकित किया जाय, जिससे प्रसव के समय,उनकी पहचान करके विशेष निगरानी की जा सके। उन्होंने अवशेष सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जनवरी माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय कर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U