भूमिधरी जमीन पर कब्रिस्तान की चार दीवारी को लेकर बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष

कौशाम्बी करारी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरकुंडी में भूमिधरी जमीन पर बनी कच्ची कब्रिस्तान की चार दीवारी निर्माण को लेकर बड़ा विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U