
कौशाम्बी। थाना करारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरकुंडी में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
मारपीट में घायल हुए लोगों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
