समर्थ किसान पार्टी ने धूमधाम से मनाई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती

नारी शिक्षा के लिए माता सावित्रीबाई फुले का कार्य हमेशा अमर रहेगा अजय सोनी
कौशाम्बी में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कड़ा ब्लॉक के ग्राम पथरावा में शिक्षा के देवी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे लड्डू का भोग लगाया। साथ ही माता सावित्रीबाई फुले अमर रहें… अमर रहें…. के नारे लगाए और लोगों को सावित्रीबाई फुले की जयंती की बधाई दी। इस अवसर को अजय सोनी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन के बारे में बताया कि उनका जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले अंतर्गत नयागांव में 1831 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बहुत कठिनाइयों में हुई। बाद में उन्होंने नारी शिक्षा के लिए पुरजोर कोशिश की। गांव गांव नारी शिक्षा और बालिका शिक्षा के लिए अलख जगाई। बालिका विद्यालय खोले। आगे कहा कि उनके द्वारा नारी शिक्षा के लिए किए गए पुनीत कार्य हमेशा अमर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन रामू सरोज ने किया। इस अवसर पर डॉ अरविंद मौर्य, राम कुशल मौर्य, सुंदर लाल चौधरी, पंचम सरोज, नरेश कोरी, बच्चललाल गौतम, मनीषा देवी, चंद्रकली अनिता आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें