कड़ा विकास खण्ड के सौरई बुजुर्ग गांव के रामसागर मोहल्ले में शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ

कौशाम्बी के  नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम अध्यक्ष प्रतिनिधि व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केशरवानी ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।टूर्नामेंट का पहला मैच फरीदागंज इलेवन व सौरई बुजुर्ग इलेवन के बीच खेला गया।
टूर्नामेंट के आयोजक समाजसेवी डॉ श्रवण आर्या व विनोद आर्या ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत -सम्मान किया।मैच के दौरान श्रीनाथ व बृजेश ने अंपायर की भूमिका निभाई वही समरजीत व रामबाबू गौतम ने स्कोरर की।मैच का आंखों देखा हाल जितेंद्र कुमार ने सुनाया।इस अवसर पर  अंकित मिश्रा, रिंकू मौर्या, रामप्रकाश पाल, रणविजय निषाद, बउवा साहू, पंकज केशरवानी, धनराज यादव, शशिकमल मिश्रा, पवन निषाद, भग्गन सरोज, बृजेश विद्यार्थी, श्याममूरत शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें