कौशाम्बी – भीषण ठंड से राहत के लिए अलाव जलवाए गए

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से तहसील चायल के अंतर्गत ग्राम सभा बालिहावा देह चौराहा पर बुधवार को समाजसेवी महेंद्र कुमार द्वारा अलाव जलवाए गए। इस सराहनीय पहल से राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों एवं स्थानीय लोगों को ठंड से काफी राहत मिली।
सुबह और शाम के समय चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग अलाव के पास जुटे रहे। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अलाव जलने से लोगों ने राहत की सांस ली और महेंद्र कुमार की इस मानवतावादी पहल की प्रशंसा की।
महेंद्र कुमार ने बताया कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, तब तक जरूरतमंदों की मदद का यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और राहगीरों की सहायता करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। ग्रामीणों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें