कौशाम्बी पुलिस का 2025 में दमदार एक्शन,अपराध पर कसा शिकंजा

मिशन शक्ति फेज 5.0′ महिला बीट पुलिस कर्मियों ने 2,48,925 महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरुक

कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद

कौशाम्बी। जनपद को सुरक्षित, अपराधमुक्त और शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से कौशाम्बी पुलिस ने वर्ष 2025 में उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य किए हैं। विभिन्न विशेष अभियानों के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद में अपराध की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
गंभीर अपराधों का शत-प्रतिशत अनावरण
वर्ष 2025 में घटित 32 हत्या, 05 डकैती, 06 लूट और 14 स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने शत-प्रतिशत सफल अनावरण किया। हत्या के मामलों में 72 अभियुक्त, डकैती में 18, लूट में 16 तथा स्नैचिंग में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान करोड़ों रुपये की लूटी व चोरी की संपत्ति बरामद की गई।
थाना कोखराज क्षेत्र में हुई हत्या व लूट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने ट्रक सहित करीब 4 करोड़ रुपये का कॉपर वायर बरामद किया। इस प्रकरण में एक अभियुक्त मुठभेड़ में ढेर हुआ, जबकि अन्य को गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गैंगस्टर, मुठभेड़ और अपराधियों पर सख्ती
वर्ष 2025 में 06 गिरोहों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए कुल 38 अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई 30 मुठभेड़ों में 51 शातिर अपराधी गिरफ्तार हुए, जिनमें से एक अपराधी मारा गया और 36 घायल हुए।
अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थ पर बड़ी कार्रवाई
शस्त्र अधिनियम के तहत 73 अभियुक्त गिरफ्तार,
70 अवैध तमंचे/पिस्टल, 108 कारतूस, 03 हैंडग्रेनेड व 02 डेटोनेटर बरामद।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 11,831 लीटर शराब बरामद, कीमत लगभग 54 लाख रुपये।
एनडीपीएस एक्ट के तहत 571 किलो गांजा व स्मैक बरामद, कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये।
महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति में बड़ी उपलब्धि
महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में 100 प्रतिशत मुकदमे दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत 2.48 लाख से अधिक महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा 146 मुकदमे दर्ज कर 220 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गुमशुदा बालिकाओं की त्वरित बरामदगी
वर्ष 2025 में अलग-अलग मामलों में 258 गुमशुदा बालिकाओं व महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया। थाना सराय अकिल व मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र की घटनाओं में नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित खोज लिया गया।
ऑपरेशन कन्विक्शन से अपराधियों को कड़ी सजा
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 501 मुकदमों में 734 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई।
22 को आजीवन कारावास,
07 को 20 वर्ष,
23 को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई।
साइबर अपराध और मोबाइल बरामदगी
साइबर अपराध से पीड़ित 55 लोगों के 25.71 लाख रुपये वापस कराए गए।
इसके साथ ही 346 खोए हुए मोबाइल फोन (कीमत लगभग 96 लाख रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए।
शांति व्यवस्था और विकास कार्य
वर्ष 2025 में सभी त्योहार, जुलूस, मेले और CJI विजिट समेत VIP कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए गए।
जनपद में पुलिस लाइन, थाना, फायर स्टेशन, महिला हॉस्टल, बैरक और मिशन शक्ति केंद्रों सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य भी पूरे कराए गए।
पूरे वर्ष नियंत्रण में रही कानून-व्यवस्था
कौशाम्बी पुलिस की सख्त कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और जनसहयोग के चलते वर्ष 2025 में जनपद की कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें