फर्जी एसओ बनकर नाबालिग की तलाश के नाम पर 50 हजार की ठगी

कौशांबी।सैनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की तलाश कराने के नाम पर फर्जी एसओ बनकर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि एक पूर्व प्रधान ने स्वयं को थाने का एसओ बताते हुए नाबालिग लड़की को खोजने के बदले उससे 50 हजार रुपये की मांग की और स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी करवा लिया।
पीड़ित के अनुसार बेटी के लापता होने के बाद आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह पुलिस अधिकारी है और जल्द ही लड़की को बरामद करा देगा। इसी विश्वास में आकर पीड़ित ने बताए गए स्कैनर पर 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कई दिनों तक कोई कार्रवाई न होने और आरोपी के टालमटोल रवैये के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
इसके बाद नाबालिग लड़की के पिता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सैनी थानाप्रभारी ने जांच पडताल कर के एफआईआर दर्ज किया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें