करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ में जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन पर उठाए सवाल

कौशांबी जनपद के करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदुआ गांव में एक पीड़ित की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
पीड़ित का कहना है कि उपजिलाधिकारी द्वारा मामले में आदेश भी दिया जा चुका है, इसके बावजूद मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे पीड़ित में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।पीड़ित ने लेखपाल और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि लेखपाल की दबंगों से मिलीभगत के चलते मामले को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे अवैध कब्जा लगातार जारी है।
पीड़ित ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और उसकी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जा सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें