[the_ad id="16"]

बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को नहीं किया जाएगा बर्दास्त – नीलमणि

कौशांबी सन्देश राहुल यादव

कौशांब में विहिप की हुई बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में  26 दिसंब रको पुतला दहन करने का लिया गया निर्णय
फोटो
करारी। बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। वहां का कट्टरपंथी इस्लामिक तंत्र पूरे शासन तंत्र पर भारी पड़ रहा है। निरपराध हिदू युवक के साथ-साथ सात साल की बच्ची की भी हत्या कर दी गई है। सैकड़ों हिंदुओं को झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। जेल में उन्हें यातनाएं दी जा रही हैं।
यह बातें विहिप के जिला अध्यक्ष नीलमणि ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर कही।  उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंसा का दौर शुरू हो गया है। इस हिंसा में उपद्रवियों ने हिंदू समुदाय के लोगों और उनकी संपत्तियों और मंदिरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक पर ईश निंदा का झूठा आरोप लगाकर उसकी मॉब लिंचिंग कर हत्या भी कर दी गई है। इससे आहत होकर विहिप 26 दिसंबर को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कर इस्लामी आतंकवाद का पुतला दहन करेगी। विहिप के जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में पूरे विश्व समुदाय से आवाज उठाने पड़ोसी देश पर दबाव बनाने की अपील की है। इस मौके पर धर्म यात्रा प्रमुख काशी प्रांत अजय पांडेय, जिला मंत्री राजेंद्र पाल, विवेक जायसवाल, रूपेंद्र शर्मा, धीरेन्द्र, नरेंद्र साहू, उमेश केसरवानी, मनोज, रमेश आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]