[the_ad id="16"]

30 हजार नकद व दो लाख के जेवर चोरी, बक्सा खेत में मिला

कौशांबी संदेश राहुल यादव

कौशांबी जनपद के करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकीमपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर से 30 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मुकीमपुर निवासी जगमोहन पुत्र स्वर्गीय रामसुमेर किसान हैं। उन्होंने मंगलवार को करारी थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया।चोरों ने बक्से से 30 हजार रुपये नकद, चांदी की करधनी, हाफ पेटी चैन पट्टी, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी समेत कुल ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। चोरी का पता सुबह तब चला, जब परिवार के लोग जागे और घर का सामान बिखरा मिला।पीड़ित ने बताया कि चोरी के बाद चोर घर से उठा ले गए बक्से को पास के ही एक खेत में ले जाकर तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से टूटा हुआ बक्सा बरामद किया। खेत में कुछ सामान बिखरा हुआ भी मिला है।पुलिस ने पीड़ित का शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]