अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में योग शिविर आयोजित

कौशाम्बी संदेश संवाददाता
भरवारी, कौशांबी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने किया।
योग शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने छात्रों एवं कैडेट्स को योग के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मजबूत एवं ऊर्जावान बना रहता है। साथ ही मानसिक तनाव कम होता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें