[the_ad id="16"]

डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में ऑल स्टाफ यूनियन कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन
कार्यालय सभी कर्मचारियों की एकजुटता और वर्षों की मेहनत का परिणाम है:-विक्की कपूर

अनिल चौहान, नई दिल्ली:- डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को ऑल स्टाफ यूनियन के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे विश्वास नगर के विधायक ओमप्रकाश शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण डालमिया द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर यूनियन प्रधान  विक्की कपूर, महासचिव रोहित सहित यूनियन के सभी पदाधिकारी, सलाहकार एवं बड़ी संख्या में सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। यूनियन प्रधान विक्की कपूर ने बताया कि यह कार्यालय सभी कर्मचारियों की एकजुटता और वर्षों की मेहनत का परिणाम है। प्रधान विक्की कपूर एवं महासचिव रोहित ने संयुक्त रूप से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भटकने की जरूरत नहीं है। काफी लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पास कोई स्थाई जगह नहीं थी, अब वे ऑल स्टाफ यूनियन  कार्यालय में आकर अपना कार्य कर सकते हैं। यह कार्यालय सभी सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए समर्पित है।
विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने यूनियन को बधाई देते हुए कर्मचारियों के हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण डालमिया ने भी यूनियन के प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन समारोह के पश्चात दोपहर 1:00 बजे सभी आगंतुकों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा।
यूनियन के सभी सदस्यों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]