[the_ad id="16"]

SP सत्यनारायण ने किया डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम व डायल-112 का निरीक्षण, त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स के दिए निर्देश”

कौशांबी :पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस लाइन स्थित डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम और डायल-112 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली, कॉल अटेंडेंस और पुलिस रिस्पॉन्स टाइम का जायजा लिया।SP सत्यनारायण ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों से 112 पर आने वाली कॉल्स की हैंडलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर टेस्ट कॉल कराकर यह भी देखा कि कॉल मिलते ही संबंधित थाने और PRV को कितनी देर में सूचना भेजी जाती है। डायल-112 कार्यालय में मौजूद कर्मियों की हाजिरी, ड्यूटी रोस्टर और उपकरणों की कार्यशीलता भी चेक की गई।
निरीक्षण के दौरान SP ने कंट्रोल रूम और 112 स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 112 पर आने वाली हर कॉल को गंभीरता से लिया जाए। सूचना मिलते ही PRV को तुरंत रवाना किया जाए ताकि घटनास्थल पर रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रहे। महिला संबंधी, छात्राओं से छेड़छाड़ और दुर्घटना वाली कॉल्स को टॉप प्रायोरिटी पर हैंडल किया जाए। SP ने कहा: “जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कंट्रोल रूम पुलिस का दिमाग है। यहां की एक चूक से किसी की जान जा सकती है। सभी कर्मी अलर्ट रहें, कॉल को इग्नोर न करें और फीडबैक जरूर लें कि पुलिस मौके पर पहुंची या नहीं।”
SP सत्यनारायण ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिया कि वे फोन पर बात करते समय शालीन भाषा का प्रयोग करें और शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाएं कि पुलिस मदद के लिए आ रही है। उपकरणों को हमेशा चार्ज और चालू स्थिति में रखने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के निरीक्षण से डायल-112 की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को त्वरित मदद मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]