[the_ad id="16"]

चाकवन चौराहे पर कोखराज पुलिस की सघन चेकिंग, बिना हेलमेट/कागज 25 बाइक चालकों के कटे चालान”

कौशाम्बी।  थाना कोखराज क्षेत्र के व्यस्तम चाकवन चौराहे पर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चौराहे पर सप्ताह में दो दिन लगने वाली सब्जी मंडी के चलते आसपास के 15-20 गांवों का आवागमन रहता है, इसलिए यहां अक्सर जाम और हादसों की शिकायत मिलती रहती है।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवारों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और बीमा कागजों की जांच की। नियम तोड़ने वाले लगभग 25 बाइक चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर ही चालान किया गया। चालान की राशि 500 रुपये से 1000 रुपये तक रही। अचानक हुई कार्रवाई से बगैर हेलमेट और कागजों के चलने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि चौराहे पर चेकिंग जरूरी है, इससे तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वालों पर लगाम लगेगी।

चेकिंग के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस जवानों की ड्रेस पर भी सवाल उठाया। लोगों का कहना था कि यातायात नियमों का पालन कराने वाली टीम के कुछ जवान वर्दी में तो थे, लेकिन विभाग द्वारा निर्धारित कैप नहीं पहने थे। ग्रामीणों की अपील है कि कानून का पालन कराने वाली पुलिस को खुद भी विभागीय अनुशासन और ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए, ताकि आमजन के लिए प्रेरणा बने।
कोखराज थाना प्रभारी ने बताया कि चाकवन चौराहे पर दुर्घटनाएं रोकने और जाम कम करने के लिए नियमित चेकिंग की जा रही है। कैप न पहनने की शिकायत संज्ञान में ली गई है। आगे से ड्यूटी के दौरान पूर्ण वर्दी के साथ तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि हेलमेट लगाकर और कागज पूरे रखकर ही वाहन चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]