
कौशाम्बी: प्राचीन ऐतिहासिक कौशाम्बेश्वर संकट मोचन आश्रम, आमाकुआँ में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम के तहत शिव महापुराण माहात्म्य कथा एवं गणेश महायज्ञ का शुभारंभ 12 जिनसे श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में शुरू हो गया।
वार्षिकोत्सव की कलश यात्रा शुरुआत विजया चौराहा स्थित रिंकू टेंडर्स से हुई, जहां से श्रद्धालुओं की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा गढ़वा बड़े हनुमान घाट पहुंची, जहां विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा पुनः गढ़वा से होते हुए कौशाम्बेश्वर संकट मोचन आश्रम, आमाकुआँ पहुंची।
कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित करीब दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कौशाम्बी थाना पुलिस मुस्तैद रही और यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।
आश्रम के आयोजक बाबा बुद्धन दास ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव विगतवर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया शिव महापुराण कथा
व ग्यारह कुण्डीय गणपति महायज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार होता है। पूर्ण आहुति 18 जून व 19 जून को विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा। इस दिनों में कथा, यज्ञ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।