कौशाम्बी पुलिस की बड़ी उपलब्धि: CEIR पोर्टल से 102 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, 23 लाख की कीमत के फोन मालिकों को लौटाए

कौशाम्बी।  पुलिस ने टेक्नोलॉजी की मदद से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 102 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपए बताई जा रही है।
CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल भारत सरकार का प्लेटफॉर्म है जहां चोरी/गुम मोबाइल की IMEI रिपोर्ट की जाती है। कौशाम्बी पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में मिली शिकायतों का डेटा CEIR पर फीड कर लगातार ट्रैकिंग की। टेक्निकल सर्विलांस से फोन लोकेट होते ही पुलिस टीमों ने कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किए।
बरामद 102 मोबाइल उनके असली स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। एक पीड़ित ने कहा “मोबाइल तो चला जाता है, पर उसमें पड़े डॉक्यूमेंट और फोटो वापस नहीं मिलते। पुलिस ने हमारा डेटा भी बचा लिया।”
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने कहा कि मोबाइल गुम/चोरी होने पर तुरंत 112 या नजदीकी थाने पर सूचना दें और CEIR पोर्टल http://ceir.gov.in पर IMEI ब्लॉक कराएं। पुलिस टेक्निकल माध्यम से फोन बरामद करने के लिए लगातार प्रयासरत है। चोरी के मोबाइल खरीदने-बेचने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

जनपद पुलिस ने अपील की है कि सेकंड हैंड फोन खरीदते समय बिल और IMEI जरूर चेक करें। चोरी का मोबाइल खरीदना भी कानूनी अपराध है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें