[the_ad id="16"]

संदीपन घाट पर मछली गैंग दबोचा, 30 पेटी मछली जब्त
मत्स्य विभाग की रेड में बिहार के व्यापारी भी पकड़े गए
नेताओं के फोन से मचा हड़कंप, कई चर्चित नाम जांच के घेरे में

कौशांबी,गंगा नदी को अवैध कमाई का जरिया बनाने वाले गैंग पर कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन घाट पर शिकंजा कसा गया है। लंबे समय से यहां नियम विरुद्ध तरीके से मछली निकालकर उनकी हत्या और पैकिंग का धंधा चल रहा था।मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी के शुक्ला को सूचना मिली थी कि घाट पर अवैध मछली पकड़ने का काम जोरों पर है। वे मत्स्य निरीक्षक अभिषेक वर्मा, सिपाही संदीप सिंह और श्याम सिंह के साथ टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देख टीम भी चौंक गई।टीम ने देखा कि बिहार के व्यापारी गंगा से मछली निकालकर तुरंत उनकी हत्या कर पेटियों में पैक कर रहे थे। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 30 पेटी मछली, एक चार पहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अन्य सामान बरामद किया।रेड के दौरान सुनील कुमार निषाद, रोहित, धर्मेंद्र, घनश्याम समेत कई लोगों को मौके से पकड़ लिया गया। सभी को थाना कोखराज पुलिस को सौंप दिया गया है और उनके खिलाफ मत्स्य संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
सूत्रों का दावा है कि 30 पेटी मछली और आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उन्हें छुड़वाने के लिए कई नेताओं के फोन अधिकारियों के पास पहुंचने लगे। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इस अवैध धंधे में इलाके के कुछ चर्चित नेताओं की भी संलिप्तता है, लेकिन अभी उनका चेहरा बेनकाब नहीं हो सका है।स्थानीय लोगों का कहना है कि संदीपन घाट अकेला नहीं है। गंगा के किनारे कई और जगहों पर भी इसी तरह गंगा की जैव विविधता को नुकसान पहुंचाकर मछली का अवैध कारोबार चल रहा है।

📍 संदीपन घाट, गंगा नदी, थाना कोखराज, कौशांबी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

कोखराज में ‘कानून’ की धज्जियां: कोर्ट में केस, फिर भी पुलिस संग लेखपाल ने नापी जमीन!
“लाठी मरवाऊंगा, जेल भिजवा दूंगा” — पुलिस के सामने ही हिस्सेदारों को दी धमकी
चक चमरूपुर में अशर्फीलाल यादव पर दबंगई का आरोप, राजस्व-पुलिस की मिलीभगत से मचा बवाल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर मजदूर की दर्दनाक मौत

ईंट भट्ठे से ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

मौके पर पहुँचे सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने जांच कर कार्यवाही का दिया निर्देश

[the_ad id="176"]