
कौशांबी,विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज पुलिस लाइन कौशांबी हरियाली की खुशबू से महक उठी। पुलिस अधीक्षक कौशांबी श्री सत्यनारायण, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन ने पुलिस लाइन परिसर में पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।
वृक्षारोपण के बाद SP सत्यनारायण ने कहा कि वृक्ष सिर्फ ऑक्सीजन नहीं देते, वे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं और प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि हर थाने, हर चौकी और हर घर में पौधे लगाए जाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी हमारी ड्यूटी है। आज लगाया गया हर पेड़ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ हवा देगा।
कार्यक्रम में पुलिस लाइन के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। SP ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। संकल्प था: “हर जवान, एक पेड़ का अभिभावक”। अब पुलिस लाइन में लगे हर पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी जवानों पर होगी।
जिस वर्दी को लोग सुरक्षा के लिए देखते हैं, आज उसी वर्दी ने धरती की सुरक्षा का बीड़ा उठाया। पुलिस का यह कदम दिखाता है कि सेवा सिर्फ सड़क पर नहीं, पर्यावरण में भी की जा सकती है।
📍 *पुलिस लाइन, कौशांबी*
– विश्व पर्यावरण दिवस*