
कौशाम्बी ईट भट्ठे से ईट लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई है सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर चालक ईंट भट्ठे से ईंट लाद कर कल्यान पुर की तरफ जा रहा था जैसे ही ट्रैक्टर ककोढा ओवरब्रिज पुल के ऊपर पहुंचा अचानक ट्रैक्टर के ऊपर बैठे मजदूर अंकित पटेल उम्र 18 वर्ष पुत्र अनिलेश पटेल निवासी अमहा ट्रैक्टर ट्राली के नीचे गिर गए और पहिया के नीचे आ जाने से मौके पर ही मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना कोखराज पुलिस व डायल 112 को राहगीरों ने दी जिस पर सीओ सत्येंद्र तिवारी सहित कोखराज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने परिजनों को सूचना दी मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सिराथू सीओ सतेंद्र तिवारी ने जांच कर कार्यवाही के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
