[the_ad id="16"]

सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा, तहसील के आदेशों का वर्षों से नहीं हुआ पालन

कौशांबी। जनपद कौशांबी के तहसील सिराथू अंतर्गत ग्राम कशिया पश्चिम परगना कड़ा में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम निवासी चंद्रशंकर पुत्र शीतला प्रसाद साहू ने जिलाधिकारी कौशांबी को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार ग्राम  कशिया पश्चिम स्थित आराजी संख्या 1283M, जो कि राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल द्वारा वर्ष 2001 से अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान बना लिया गया है। आरोप है कि उक्त भूमि पर जबरन दीवार खड़ी कर सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया गया।मामले में तहसीलदार सिराथू द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर 2018 एवं 15 दिसंबर 2018 को अवैध कब्जा हटाने के आदेश पारित किए गए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि करीब सात वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक आदेशों का अनुपालन नहीं कराया गया।प्रार्थी का आरोप है कि कई बार प्रार्थना-पत्र देने के बावजूद न तो अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया और न ही कब्जेदार से कोई क्षतिपूर्ति वसूली गई, जिससे सरकारी आदेशों की अवहेलना हो रही है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रार्थी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार द्वारा पारित आदेशों का तत्काल अनुपालन कराया जाए, अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाए तथा कब्जेदार से नियमानुसार क्षतिपूर्ति की वसूली की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस लंबे समय से लंबित मामले में कब तक ठोस कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]