
कौशाम्बी संदेश अनुराधा यादव
जनपद कौशाम्बी के सैनी चौराहे पर अवैध रूप से लगी दुकानों को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के आदेश पर दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना सैनी प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।प्रशासन का कहना है कि सैनी चौराहे पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कठोर कदम उठाया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और आमजन ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए नियमित निगरानी की मांग की है।
