शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु थाना कोखराज पुलिस का पैदल गश्त

कौशाम्बी संदेश

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान थाना कोखराज पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें भयमुक्त माहौल का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा आमजनमानस से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा शांति भंग करने के प्रयास की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें