[the_ad id="16"]

किसानों के साथ दोहरा मापदंड कर रही है सरकार–चंद्रभूषण वर्मा

कौशांबी संदेश अनुराधा यादव
कौशाम्बी भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की बैठक नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के अध्यक्ष रवि करण सिंह के अगुवाई में नंदा  बाबा का डेरा गोराजू में दिनांक 15/01/2026 को संपन्न हुई जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा – सरकार किसानों के साथ दोहरा मापदंड कर रही है धान को समर्थन मूल्य पर नहीं लिया जा रहा है एवं उनके पैसे का समय से भुगतान नहीं हो रहा है जल जीवन योजना मिशन  के तहत जिन गांवों में पानी टंकी बन गई है वह ना तो चालू है और जहां चालू भी है वहां रास्ते इतने खराब कर दिए गए कि निकलने की स्थिति नहीं है रास्तों को खोदकर छोड़ दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान के दिशा निर्देशन में प्रयागराज में (24 ,25, 26 /01/2026) को किसान शिविर में पहुंचने के लिए सभी किसानों को एवं जिले के सभी पदाधिकारी सहित भारी संख्या में चलने का दिशा निर्देश दिया गया बैठक में युवा जिलाध्यक्ष -योगेंद्र कुमार सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]