कड़ा ब्लाक के अटसरई में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिन

कौशाम्बी संदेश आर्य शुक्ला
कौशाम्बी को वृहस्पतिवार को कड़ा ब्लाक के अटसरई गांव में बहुजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू गौतम द्वारा केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया वहीं क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए कड़ा विकास खंड के अटसरई गांव में शीत शिविर लगाकर सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए आगे भी कंबल वितरित करने की बात कही और आये हुए पत्रकार बंधुओं का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही आये हुए लोगों का भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।स्थानीय लोगों ने समाजसेवी की इस पहल की सराहना करते हुए उनका का आभार जताया।इस अवसर पर समाजसेवी जलपुरुष रणविजय निषाद,जिला पंचायत मुंसब अली उस्मानी, चन्द्र शेखर यादव पूर्व प्रधान,शुभम यादव,सागर यादव,डॉ बृजेन्द्र यादव, जसवंत गौतम, धर्मेंद्र गौतम,शिवांश गौतम युवा नेता, लवकुश गौतम, उमेश सोनकर, प्रदीप वर्मा, शेष नारायण गौतम,रामू मौर्य, हर्षवर्धन गौतम,
अशोक सिद्धार्थ,अनीता गौतम सहित
शुभम यादव पुत्र स्व, श्री चंद्रशेखर यादव जी पूर्व प्रधान डोरमा।
विकाश यादव अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें