शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने को मंझनपुर थाना पुलिस ने किया पैदल गश्त सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजनमानस से संवाद कर उन्हें भयमुक्त माहौल का आश्वासन दिया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें