सीओ सिराथू ने सर्किल कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

कौशांबी संदेश अनुराधा यादव

कौशांबी आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिराथू द्वारा सर्किल कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
सीओ सिराथू ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के माध्यम से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U