कौशांबी के बिछौरा गाँव में महाराजा बिजली पासी जी के जन्मोत्सव पर ठंड में गरीबों को कंबल का वितरण

कौशांबी सिराथू तहसील के बिछौरा गाँव में वीर महाराजा बिजली पासी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर ठंड को देखते हुए समाजसेवी रमेश पासी द्वारा गरीब और वंचित लोगों में कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और आयोजन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंदों की मदद करना बताया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल रहे जिनमें
👉 *मिश्री लाल साहू* (पूर्व प्रधान – कादीपुर),
👉 *मदन पासी* (उर्फ मदन महाराज),
👉 *इंद्राज मौर्या*(भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी – वार्ड नं. 10)
के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक ग्रामीण, समाजसेवी और युवा उपस्थित रहे।
समाजसेवी रमेश पासी ने कहा कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए समाज के गरीब, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान करना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि महाराजा बिजली पासी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्य किया गया, जिससे सर्दी में राहत मिल सके
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराजा बिजली पासी जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों और समाज में एकता एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर बल दिया। लोगों ने समाज के हित में ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने की भी अपील की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और संयमपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जहाँ कंबलों का वितरण बड़े अनुशासन से किया गया और सभी उपस्थितों ने इस सामाजिक पहलकदमी की सराहना की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें