
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में
कौशाम्बी संदेश जिला संवाददाता
कौशाम्बी को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, एंटीरोमियो अभियान एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महिला थाना
एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शोहदों की चेकिंग कर आवश्यक हिदायत दी गई। कस्बा मंझनपुर एवं उर्स मेला कड़ा में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु नए आपराधिक कानून BNS व BNNS, Zero FIR एवं E-FIR की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच–बैड टच, महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम के कार्य एवं सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
*थाना कौशाम्बी* –
पी.एच.सी. बारा में महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर अपराध, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लागू नए कानूनों, नारी सशक्तिकरण एवं शासन की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम, महिला हेल्पडेस्क एवं थाना सीयूजी नंबर के बारे में भी बताया गया।
*थाना पश्चिम शरीरा* –
क्षेत्र में भ्रमणशील होकर महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को गुड टच–बैड टच, आत्म सुरक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम एवं थाना सीयूजी नंबर की जानकारी दी गई।
*थाना कड़ाधाम* –
उर्स मेला कड़ा में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं शासन द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम के कार्य एवं थाना सीयूजी नंबर से अवगत कराया गया। *थाना कौशांबी* –
पी.एच.सी. बारा में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों तथा नारी सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 व 181 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
*थाना संदीपनघाट* –
ग्राम पन्नोई में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
सभी कार्यक्रमों के दौरान मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के उद्देश्यों के तहत निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, साथ ही महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम एवं थाना CUG नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
