
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल से दीवान तक सभी हुए शामिल सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
कौशाम्बी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर थाना सैनी पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस दौड़ में पुलिस कर्मियों और स्कूली बच्चों की अभूतपूर्व भागीदारी देखी गई।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में थाने के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण कांस्टेबल से लेकर दीवान तक और पुलिस लाइन से आए रिक्रूट आरक्षियों ने जोश और देशभक्ति के साथ एकता दौड़ में हिस्सा लिया सायरा गेस्ट हाउस से सायरा ओवर ब्रिज तक आयोजित इस दौड़ में बच्चों के उत्साह ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया इस आयोजन के माध्यम से सैनी पुलिस ने नागरिकों के बीच एकता अखंडता और राष्ट्रीय सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। दौड़ में शामिल हर प्रतिभागी ने भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया।
