मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में देशी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग में हड़कंप

कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टेवा चौकी के पास स्थित देशी शराब की दुकान पर बुधवार सुबह ओवररेटिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे से ही दुकान पर निर्धारित दर से अधिक दामों पर शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही आबकारी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह ओवररेटिंग का खेल लंबे समय से चल रहा है और इसके पीछे एक रसूखदार व्यक्ति का संरक्षण बताया जा रहा है। आरोप यह भी है कि विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए दुकान संचालक हर बार अपने प्रभावशाली संपर्कों का सहारा लेता है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शराब दुकानों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन विभाग मौन बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ था।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें