गांजा गैंग’ पर सबसे बड़ा प्रहार — SP राजेश कुमार की जीरो टॉलरेंस नीति सफल, 60 किलो गांजा बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सैनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व और विशेष रणनीति के तहत पुलिस ने 60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए 6 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, सैनी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर मोटरसाइकिलों से भारी मात्रा में गांजा लेकर प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सैनी थाना क्षेत्र के बस स्टॉप के पास घेराबंदी की और संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस की मुस्तैदी से सभी छह आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

जांच में पता चला कि पकड़े गए तस्कर सैनी और कड़ा धाम क्षेत्र के निवासी हैं, जो लंबे समय से अंतर-जिला स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 60 किलो गांजा बरामद किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सैनी पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले में नशे के कारोबार पर निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें