बच्चा बच्चा लगा रहा है वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा- गौरव पाण्डेय

कौशाम्बी। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी की एक प्रेस वार्ता भरवारी स्थित कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ के अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कराई गई ,प्रेस वार्ता के दौरान कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि आज बच्चा-बच्चा वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगा रहा है तथा यह नारा पूरे देश में छा गया है और जिस तरह से चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली बन करके लोकतंत्र की हत्या कर रहा है और वोट चोरी करवा रहा है वह बेहद ही निंदनीय है  जिस तरह से हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी ने पूरे सबूत के साथ प्रेस वार्ता करके वोट चोरी की पोल खोली है तब से जनता जागरूक हो गई है तथा चुनाव आयोग के इस मनमानी का विरोध कर रही हैं । जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जा रहे हैं तथा डिलीट किया जा रहे हैं उसका कोई डेटा चुनाव आयोग कांग्रेस पार्टी को उपलब्ध नहीं करवा रहा है राहुल गांधी बार-बार मांग कर रहे हैं की महाराष्ट्र हरियाणा कर्नाटक सहित जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं उनका डाटा हमें उपलब्ध कराया जाए लेकिन चुनाव आयोग डाटा उपलब्ध नहीं कर रहा है । प्रेस वार्ता में उपस्थित कौशांबी कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा की और चोरी एक गंभीर मुद्दा है लेकिन चुनाव आयोग इसे सुनने को तैयार नहीं है कोई शिकायत चुनाव आयोग नहीं सुन रहा है लेकिन जनता जाग गई है और उसकी समझ में आ गया है कि रोजगार न देने के बाद भी इतनी महंगाई होने के बाद तथा भ्रष्टाचार चरम पर होने के बाद बीजेपी चुनाव कैसे जीते जाती है  । प्रेस वार्ता में उपस्थित कौशांबी कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद आरिज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया तथा वोट कर गाड़ी छोड़ के हस्ताक्षर अभियान पर घर-घर जाकर हस्ताक्षर करने का संकल्प लिया । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष रजिया बेगम, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अब्बान नगर उपाध्यक्ष जमशेद अहमद मोहम्मद अफकार, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय जिला सचिव फौजिया,मोहम्मद शरिक,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,असद,अदनान,नगर महासचिव तबरेज अहमद,बिल्लू,आनन्द,नजमा बेगम,बबलू,सैफी,काशिफ सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें